फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धूप से मिली राहत, शुक्रवार को बारिश के आसार

Tue, 13 Oct 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर सोमवार तड़के छाई धुंध के दौरान निकलते लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। बारिश के बाद सोमवार को मौसम खुलने और धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। वहीं मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हुई। इस दौरान तड़के हल्की धुंध रही। वहीं, दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा और लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन

रविवार को बारिश और हवा चलने के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई थी। इसके मुकाबले सोमवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। दिनभर मौसम अनुकूल रहने के कारण शहर के बाजारों और सड़कों पर लोगों की चहल-पहल रही। वहीं, पार्कों और बगीचों में भी लोग सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह के अनुसार, इस सप्ताह अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी कम रहने की संभावना है। मंगलवार से वीरवार तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम में होने वाले इस बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बारिश और हवा चलने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें