फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश से सड़कों भरा पानी, ब्रेक डाउन से बिजली गुल हुई

विज्ञापन
rain filled roads - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
मानसून आने के बाद शनिवार तड़के बदरा ऐसी बरसी कि शहर भर को भिगो दिया। कुछ देर की बारिश में ही शहर पानी पानी हो गया। दर्जन कॉलोनियों में पानी भर गया, लेकिन तड़के बारिश होने के कारण लोग घरों में ही थे। इस कारण ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लेकिन बाहर निकलने के लिए लोगों को पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। वहीं सुबह सात बजे बारिश रूक गई और धूप निकल गई। धूप के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी। लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार कम गर्म रहा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बदरा आंख मिचौली खेल रही थी। आसमान पर बादल छाते तो थे, लेकिन कुछ देर बाद बिना बरसे ही चले जाते थे। तीन दिन पहले हल्की बारिश तो हुई, लेकिन इस दौरान भी बादलों की बेरूखी देखने को मिली। चंद पल बरस कर बादल हवा के साथ बह गए। लेकिन शुक्रवार शाम को जब आसमान पर बादल छाए तो लोगों ने दिल खोलकर बारिश का स्वागत किया। लेकिन उस समय लोगों को बादलों की बेरुखी देखनी पड़ी। लेकिन रात को अचानक हवा ठंडी हो गई। देर रात को तेज हवाएं चलने लगी। तड़के करीब तीन बजे लोगों बूंदाबांदी शुरू हुई, जो रूक रूक कर जारी रही। फिर सुबह करीब पौने पांच बजे एकाएक बादल बरस पड़े। बारिश इतनी तेज हुई की चंद मिनटों में ही जमीन गीली हो गई। करीब दो घंटे हुई बारिश ने शहर की दर्जनों कॉलोनियों में पानी भर गया।
तेज बारिश और निकासी का प्रबंध न होने के कारण शहर की कॉलोनियों, गलियों सहित नेशनल हाईवे पर भी पानी भर गया। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामान करना पड़ा। लेकिन बारिश रुकने के करीब एक घंटा बाद पानी उतरा। तब लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

बारिश के साथ तेज हवा चलती रही। इस दौरान कई कॉलोनियों में पॉवर ब्रैक होने से बत्ती गुल हो गई। गर्मी के कारण लोग अंदर रूक नहीं पा रहे थे और बारिश के कारण बाहर नहीं निकल सके। इस दौरान लोगों ने छत और बरामदों में बैठकर रात काटी। रात करीब तीन बजे ब्रेक डाउन हो गया था, जो शनिवार दोपहर 12 बजे तक ठीक हुआ। रात आए तूफान से क्षेत्र की लिंक रोड पर पेड़ गिरे जिससे रास्ते बाधित रहे। गुलजीत सिंह ने बताया कि गांव ऊंचा चंदना से हंगोली जा रही रोड पर पेड़ गिरने से करीब 5 घंटे रास्ता बाधित रहा। जिसकी वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। गांववासियों ने आपस के सहयोग से पेड़ साइड कर रास्ता खोला। इसी तरह ऊंचा चंदना रोड, सुखदासपुर रोड पर भी पेड़ों के टहनी गिरने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। जहां बरसात आने से किसानों ने कुछ राहत की सांस ली वहीं मुख्य बाजार, अनाज मंडी में सड़कों पर पानी खड़ा होने से रास्ते बाधित होने से लोग परेशान रहे। ग्रामीणों सुखविंद्र सिंह, रंजीत सिंह ने कहा कि मुख्य समस्या पानी निकासी की आ रही है। प्रशासन को चाहिए कि गांव के इलाकों में जोड़ों से नाजायज कब्जे हटवाए ताकि पानी की निकासी का इंतजाम हो सके। तलाकौर, कोत्तरखाना गांव में बिजली बाधित रही जिससे लोगों के रोजमर्रा के कार्य में भी परेशानी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें