फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश का खलल, आज होंगे बॉस्केटबॉल के मैच

Fri, 24 Jul 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी, कोच, समिति सदस्य व अन्य। विभाग - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को चौथा दिन रहा। परंतु इस दौरान बारिश ने खेल में खलल डाल दिया। सुबह और फिर दोपहर में बारिश के कारण खेल स्पर्धाएं बीच में ही रोकनी पड़ी।
वीरवार को प्रतियोगिता स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में हुई। अब यह प्रतियोगिताएं शुक्रवार को करवाई जाएंगी। चौथे दिन लड़कों की बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अपनी टीम की जीत सुनिश्चत करने के लिए भरसक प्रयास किए। इस दौरान केवल तीन ही मैच करवाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मैच के दौरान बारिश आने पर यह रोक दिया गया। इसके बाद अन्य मैच स्थगित कर दिए। यह प्रतियोगिताएं स्कूल कोच जसपाल सिंह रॉकी की देखरेख में करवाई गई। बॉस्केटबॉल कोच एवं नोडल अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि स्थगित मैच शुक्रवार को करवाए जाएंगे। इसके बाद परिणाम जारी किए जाएंगे। अब समापन शनिवार को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें