फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन से नॉन स्टॉप गुजरतीं ट्रेनें

Sat, 24 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा मिला हुआ है लेकिन यहां पर दर्जन भर ट्रेनों का ठहराव नहीं है। ये ट्रेनें यहां से नॉन स्टॉप गुजरती हैं। इस कारण जिले के व्यापारियों और आम यात्रियों को हर रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ट्रेनें पकड़ने के लिए अंबाला और सहारनपुर की दौड़ लगानी पड़ती है। दैनिक यात्रियों और व्यापारिक संगठनों के संघर्ष के बाद भी आज तक रेलवे ने महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को पूरा नहीं किया।

जिले में प्लाइवुड, मेटल और अन्य कारोबार से जुड़ी हजारों इकाइयां हैं। इनमें लाखों प्रवासी लोग उत्तरप्रदेश, बिहार व उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आकर काम करते हैं। इसके अलावा कई जिलों और राज्यों से छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए यहां आते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रतिदिन ट्रेनों में 20 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। जगाधरी व जिले से लगते छोटे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

दैनिक रेल यात्री संघ के संरक्षक नरेश कुमार और विशाल भाटिया तथा सुनार परिषद के प्रधान राजेश वर्मा, हरियाणा व्यापारमंडल सदस्य प्रवीण ने बताया कि जगाधरी स्टेशन व जिले में लगते अन्य छोटे स्टेशनों से हजारों यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं।

इसके बावजूद जिले के प्रमुख यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर करीब एक दर्जन ट्रेनें नॉन स्टॉप चल रही हैं। उनके ठहराव की कोई व्यवस्था नहीं है जिस कारण यात्रियों को ट्रेनों में सफर करने के लिए अंबाला या सहारनपुर जाना पड़ता है।

इन ट्रेनों का ठहराव और रूट बढ़े
दैनिक रेल यात्री संघ ने सरकार और रेलवे से मांग की कि भटिंडा से अंबाला व श्रीगंगानगर से अंबाला वाली ट्रेनों को सहारनपुर तक, लखनऊ से सहारनपुर वाली ट्रेन को अंबाला तक, संगम एक्सप्रेस को मेरठ के बजाय अंबाला तक, दिल्ली से पठानकोट को वाया जगाधरी-सहारनपुर-देवबंद-मुफरनगर-मेरठ-दिल्ली तक किया जाए। इसके अलावा जम्मू तवी-बेगमपुरा, अकालतख्त एक्सप्रेस, कोलकाता नग्गल डैम एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस , दुर्गियाना एक्सप्रेस, कर्मभूमि एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल/जम्मू , मयूर दवज एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, डिबरूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, डिबरूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस का यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर ठहराव किया जाए।

रेलवे प्रशासन सहित सरकार को भेजी डिमांड
 दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान हरप्रीत सिंह का कहना है कि संघ समेत विभिन्न संगठन लंबे समय से रेलवे प्रशासनिक अधिकारियों सहित भाजपा सरकार से क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी समस्याओं व मांगों को पूरा करने की गुहार लगा रहे हैं। इसमें जगाधरी रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव किए जाने की मांग भी शामिल है, ताकि दूसरे राज्यों से आकर जिले में बसे लोगों, दैनिक यात्रियों व कारोबारियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें