फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे ने रद्द की जननायक और जनसेवा एक्सप्रेस

Fri, 05 Jul 2024 06:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे मुरादाबाद मंडल के रुड़की स्टेशन के पास इंटरलॉकिंग का काम करवा रहा है। जिसके चलते रेलवे ने इस रूट पर मेगा ब्लॉक लिया है। इसलिए रेलवे ने ब्लॉक के दौरान इस रूट से गुजरने वाली कई गाड़ियां रद्द कर दी हैं। चूंकि रेलवे का ब्लॉक दिन भर चल रहा है। ऐसे में इस रूट से दिन में गुजरने वाली गाड़ियां रद्द की गई हैं।
रेलवे ने विभिन्न स्टेशन से निकलने वाली इस रूट की करीब दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की हैं। जबकि कई गाड़ियों के संचालन के समय में बदलाव किया है। रेलवे के इस ब्लॉक के चलते यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली तीन गाड़ियां रद्द की गई हैं। रेलवे ने इस रूट की सबसे व्यस्त ट्रेन जननानयक व जनसेवा एक्सप्रेस रद्द कर दी हैं। इन गाड़ियों का संचालन आठ जुलाई से किया जाएगा।
विज्ञापन

यह ट्रेनें यमुनानगर जगाधरी स्टेशन की महत्वपूर्ण गाड़ियों में से एक हैं। 24 बोगी की पूर्ण आरक्षित जननायक व जनसेवा एक्सप्रेस 12 महीने व पूरे सप्ताह फुल चलती है। इस ट्रेन में बड़ी संख्या में खेतिहर मजदूर, औद्योगिक श्रमिक सहित अन्य प्रवासी हरियाणा, पंजाब के लिए आते हैं। दोनों ट्रेनें बिहार के लिए चलती हैं। इन गाड़ियों के रद्द होने से इस रूट के काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे ने ब्लॉक के चलते बिहार के बनमखी से अमृतसर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14617-18 जनसेवा एक्सप्रेस भी रद्द की है। रेलवे सात जुलाई तक इस ट्रेन का संचालन नहीं करेगा। इसी तरह अमृतसर से दरभंगा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 15211-12 जननायक एक्सप्रेस छह जुलाई तक रद्द की है। वहीं चंडीगढ़ लखनऊ के बीच चलने वाली लखनऊ चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस रद्द की है।
ब्लॉक के चलते गाड़ी संख्या 15011-12 लखनऊ चंडगीढ़ लखनऊ एक्सप्रेस पांच जुलाई तक नहीं चलेगी। पहले रेलवे ने यह दो जुलाई तक रद्द की थी, जिसकी तिथि बढ़ा दी है। रेलवे ने काम के लिए सात जुलाई तक का ब्लॉक लिया है। पहले यह ब्लॉक दो जुलाई तक लिया गया था, लेकिन काम न होने के चलते इसकी समय सीमा बढ़ा दी। वहीं यदि इस समय अवधि में काम पूरा नहीं होता तो रेलवे ब्लॉक की मियाद बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के रुड़की सेक्शन पर इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। जिसके लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया है। ब्लॉक के कारण रेलवे ने कई गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की हैं। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम कार्य व प्रबंध कर रहा है। ब्लॉक खुलने पर गाड़ियों का संचालन नियमित रूप से किया जाएगा। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें