फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराधान विभाग का मैटल फैक्टरी में छापा, लाखों का माल जब्त किया

विज्ञापन
raid on metal factory - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
शहर में एक्साइज एंड टैक्सटेशन विभाग की एक साथ तीन जगह हुई छापामारी से उद्योगपतियों व व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कराधान कर्मचारियों को उद्योगपतियों व व्यापारियों का भारी विरोध झेलना पड़ा। जगाधरी स्थित जैसको कॉलोनी मेन रोड स्थित गोदाम में रेड के दौरान मालिक व कराधान अधिकारों में जमकर बहस हुई। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सभी तू-तू मैं-मैं पर उतर आए। इस दौरान मालिक ने बिना वारंट गोदाम में प्रेवश से मना कर दिया। गोदाम का गेट अंदर से बंद कर दिया गया। जिस पर काराधान अधिकारी टीम के साथ गेट के बाहर ही डटे रहे। करीब दो घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इसके बाद मालिक ने गोदाम मालिक चेकिंग के राजी हो गया। इसी तरह जडौदा गेट स्थित अमित मैटल वर्कर पर भी कर्मचारियों ने विरोध का सामना किया। मालिक ने कर्मचारियों को अंदर नहीं आने दिया। काफी देर की बहस के बाद दोपहर 12 बजे यहां कार्रवाई की गई। रेड जीएसटी और बिना बिल के सामान को लेकर की गई थी। इस दौरान बिल के साथ गोदाम व फैक्टरी में पड़े माल की जांच की गई। बिना बिल का लाखों रुपये का माल जब्त कर लिया गया। देर रात तक अधिकारी सामान की वैल्यू निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन

सुबह एक्साइज एंड टैक्सटेशन विभाग की गाड़ियां एक साथ रेलवे स्टेशन, जगाधरी के जडौदा गेट स्थित अमित मैटल वर्कस और गौरी शंकर मंदिर लिंक रोड जैसको कॉलोनी के पास स्थित जय बद्री विशाल ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम पर पहुंची। कराधान विभाग की टीम को देखकर मालिक बाहर आ गए और कर्मचारियों को कहकर अंदर से गेट बंद करवा दिया। कर्मचारियों ने जब जांच की बात कही तो मालिक अमित कुमार ने पहले तो यहां सब कुछ ठीक और नियमानुसार होने की बात कहते रहे। जब कर्मचारी नहीं माने तो वे इसका विरोध करने लगे। अमित मैटल वर्कस पर रेड करने गई ईटीओ देवराज की टीम को काफी विरोध झेलना पड़ा। काफी समझाने के बाद मालिक चैकिंग के लिए राजी हुआ। दोपहर 12 बजे यहां चैकिंग शुरू हो पाई। इसी तरह जय बद्री विशाल ट्रांसपोर्ट कंपनी पर भी कराधान कर्मचारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। यहां ईटीओ दीपक दत्ता और एईटीओ सुरिंद्र पुनिया के नेतृत्व में टीम छापा मारने पहुंची थी। इस दौरान मालिक पिंटू ग्रोवर ने इसका विरोध किया। लेकिन दोपहर दो बजे बाद वे चैकिंग के लिए राजी हुए। टीम के अंदर जाने के बाद गेट बंद कर दिया गया। मीडिया को भी मालिक ने अंदर आने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें