फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ‘रफ्तार’ टेस्ट से होगी 42 हजार बच्चों की शब्दों पर पकड़ की परख

Sat, 14 Sep 2024 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की शब्दों पर कितनी पकड़ है, ये परखने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से रफ्तार टेस्ट लिया जाएगा। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके तहत 22 सितंबर को स्कूलों में टेस्ट होगा। इसके बाद 23 से 29 सितंबर क्लस्टर व आठ से 14 अक्टूबर खंड और 20 से 27 अक्तूबर प्रदेश स्तर पर यह टेस्ट प्रस्तावित हैं। इसका आयोजन नई शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण हरियाणा मिशन के तहत होगा। इसमें सरकारी स्कूलों के कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चे हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

टेस्ट के लिए बच्चों को धारा प्रवाह के साथ पाठ्यक्रम पढ़कर सुनाना होगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों का शब्द उच्चारण, शब्दों पर पकड़ की परख होगी। निपुण हरियाणा मिशन के जिला समन्वयक संजीव कुमार ने बताया कि टेस्ट के बारे में सभी स्कूलों को पत्राचार के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। आयोजन में स्कूल मुखिया, अतिरिक्त ब्लॉक रिसोर्स पर्सन, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन जिम्मेदारी निभाएंगे। जिले में करीब 42 हजार विद्यार्थी टेस्ट में शामिल किए जाने हैं।

यह है योजना-
रफ्तार यानि रीड अलाउड विद फ्लुएंसी टूर्नामेंट एलाइंड विद रिकैपच्युलेशन (रफ्तार) टेस्ट से बच्चों की बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर कार्य होगा। इसमें मौखिक भाषा, पढ़ना-लिखना, संख्याओं से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। विद्यार्थियों से धारा प्रवाह पढ़कर सुनाना होगा। इसमें उनकी शब्दों पर पकड़ देखी जाएगी। टेस्ट में निर्धारित समय सीमा में पढ़ने के प्रवाह पर ध्यान केंद्रित किया जाना है। इसका उद्देश्य बच्चों को धारा प्रवाह व समझ के साथ पढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के तहत कक्षा-वार टेस्ट का आयोजन स्कूल, कलस्टर, खंड व राज्य स्तर तक किया जाएगा। जिला और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें