फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रादाैर हत्याकांड : शूटरों पर पुलिस ने कसा शिंकजा

Sat, 01 Feb 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने शूटरों की पहचान करने के बाद शिकंजा कस दिया है। दो शूटरों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। इसके साथ ही जिनकी पहचान नहीं हुई उनकी पहचान के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं। यही नहीं शूटरों पर इनाम की धनराशि को भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर 2024 को रादौर थाना क्षेत्र के खेड़ी लक्खा सिंह गांव की चौकी के सामने हुई फायरिंग में तीन युवकों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही पुलिस लगातार शूटरों की तलाश कर रही है।
वारदात के बाद पुलिस शूटरों की मदद करने के आरोप में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सहयोगियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो शूटरों की पहचान कर ली है। शूटर आसपास के जिलों के ही रहने वाले हैं। हालांकि, अभी पुलिस शूटरों की पहचान को उजागर नहीं कर रही है। पुलिस ने दो शूटरों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। जिसे बढ़ाने के लिए भी फाइल उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

जल्द ही इनाम की धनराशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जा सकता है। इसके साथ ही पुलिस उनके दूसरे साथियों की भी पहचान की जा रही है। उधर, पुलिस ने शूटरों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास तेज कर दिए हैं। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया की शूटरों की गिरफ्तारी को लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें