फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान

Fri, 27 Dec 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। वहीं वीरवार को फिर पांच बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर जिले की कानून व्यवस्था को भी छलनी कर दिया। जिला पुलिस का अपराधियों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। दिनदहाड़े हत्या, लूट समेत अन्य वारदात हो रही हैं। लोगों का कहना है बदमाश जिले की कानून व्यवस्था को छलनी कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि वीरवार सुबह को दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने जिम के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। जैसे ही पंकज मलिक, अपने साथियों के साथ जिम से बाहर निकला और अपनी कार में सवार होने लगा तभी युवकों ने फायरिंग कर दी। सीसीटीवी फुटेज में जिस तरह से फायरिंग की घटना दिखाई दे रही है उससे यही लग रहा है कि बदमाशों को किसी तरह का डर नहीं था।
विज्ञापन

 इससे पांच दिन पहले ही दिनदहाड़े जगाधरी शहर की गंगानगर काॅलोनी में एक किशोर को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या की रंजिश का बदला लेने के लिए चार युवकों ने उसे सरेराह धारदार सेमौत के घाट उतार दिया था। यही नहीं रविवार को ही फर्कपुर थानाक्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवकों के दो गुटों में फायरिंग हुई थी। इसमें एक युवक को गोली लग गई थी। इस घटना में ज्यादातर किशोर शामिल थे।
विज्ञापन

एक माह पहले बदमाशों ने शहर के जगाधरी ईएसआई अस्पताल के सामने ज्वेलरी शोरूम में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। भागते समय सर्राफ को भी गोली मार दी थी। इस घटना को अंजाम देने वालों का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। लगातार हो रही घटनाओं से जिले की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल पैदा हो गए हैं। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें