फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण पर चला पीडब्ल्यूडी का पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसके रोड पर दुकानों के आगे किये गए अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार को पीडब्ल्यूडी विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दिनभर चले अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। दुकानदारों ने दुकानों के आगे 20 से 25 फुट तक पक्के थडे बनाकर व लोहे की टीने लगाकर सड़क तक अवैध कब्जे किये हुए थे। जिसे विभाग की ओर से जेसीबी की मदद से तुड़वाया गया। विभाग की कार्रवाई को लेकर भारी संख्या में पुलिस मौके पर तैनात रही। वर्षों बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की है। विभाग के एसडीओ रणबीर सिंह नेहरा ने बताया कि एसके रोड पर सड़क के दोनों साइड दुकानदारों ने दुकानों के आगे कई कई फुट तक लोहे के शैड लगाकर अवैध कब्जे किये हुए थे। जिस कारण एसके रोड पर में जाम लगा रहता है। दुकानदारों को जुलाई और दिसंबर के माह में नोटिस देकर अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिये गए थे। दो बार नोटिस दिये जाने के बावजूद दुकानदारों ने दुकानों के आगे किये गये अतिक्रमण को नहीं हटाया। जिसके बाद विभाग को कार्रवाई करनी पड़ी है। मंगलवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी। दुकानों के आगे अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसके रोड पर किये गये अतिक्रमण को लेकर कुछ लोगों ने सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत भी भेजी थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी इसी प्रकार अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें