फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जगाधरी रोड से मनोहर वेंडिंग में जोन भेजीं रेहड़ियां

Tue, 15 Sep 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेहड़ी संचालकों से बात करती निगम की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी रोड को नॉन वेंडिंग जोन घोषित किए जाने के बावजूद कुछ रेहड़ी संचालकों ने दोबारा सड़क किनारे रेहड़ियां लगानी शुरू कर दीं। सोमवार को नगर निगम की टीम ने गाबा अस्पताल से जगाधरी बस स्टैंड तक कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर लगी रेहड़ियों को मनोहर वेंडिंग जोन में शिफ्ट कराया।
टीम ने रेहड़ी संचालकों को दोबारा सड़क पर रेहड़ी न लगाने की चेतावनी दी। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर सीएसआई अमित कांबोज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया, सुशील शर्मा, पंकज और होमगार्ड के जवान शामिल रहे। टीम ने फल, सब्जी, फास्ट फूड और कढ़ी-चावल की रेहड़ियों को वेंडिंग जोन में पहुंचाया।
विज्ञापन

सीएसआई अमित कांबोज ने बताया कि कुछ दिन पहले निगम आयुक्त की अध्यक्षता में वेंडिंग कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें जगाधरी रोड को नॉन वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद कन्हैया साहिब चौक से जगाधरी बस स्टैंड तक रेहड़ी लगाने वाले 125 विक्रेताओं की सूची तैयार की गई।
विज्ञापन

एक सितंबर को अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के नेतृत्व में ड्रॉ के माध्यम से सभी को मनोहर वेंडिंग जोन में बूथ अलॉट किए गए और रेहड़ियां शिफ्ट कराई गई थीं। कुछ संचालकों की ओर से दोबारा सड़क पर रेहड़ियां लगाने की सूचना पर निगम ने कार्रवाई की। कांबोज ने कहा कि दोबारा जगाधरी रोड पर रेहड़ी लगाते पाए जाने पर उसे जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें