चौक बाजार स्थित बर्तनों की दुकान में खरीदारी कर रहे सीनियर सिटीजन मंगत राम का अज्ञात ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में छह हजार रुपये, एटीएम कार्ड व सीनियर सिटीजन कार्ड था। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रामपुरा कॉलोनी निवासी मंगत राम ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह जगाधरी के चौक बाजार स्थित मित्तल मेटल दुकान पर घर के बर्तन खरीदने गया था। उसने दुकान पर बर्तन देख और कुछ बर्तन पसंद किए। इस दौरान अज्ञात युवक ने उसकी पैंट की जेब से पर्स निकाल लिया। जब वह बर्तनों की अदायगी करने के लिए जेब से पर्स निकालने लगा तो उसे इसका पता चला। पर्स में छह हजार रुपये, सीनियर सिटीजन कार्ड, एसबीआई का एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।