फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक्टिवा पर बेटे के साथ जा रही महिला से छीना पर्स

Wed, 18 Jun 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिमखाना क्लब रोड पर सेक्टर 17 के शनि मंदिर के पास बेटे के साथ एक्टिवा पर जा रही बुजुर्ग महिला का बाइक सवार बदमाश पर्स झपट ले गया। पर्स में 21,000 रुपये, मोबाइल फोन और दस्तावेज थे। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सेक्टर 17 निवासी सतिंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार रात एटीएम से रुपये निकलवाने बेटे के साथ एक्टिवा पर छोटी लाइन के पास आई थी। लगभग पौने नौ बजे छोटी लाइन से बेटे के साथ वापस लौट रही थी। बेटा एक्टिवा चला रहा था। पर्स उसके हाथ में ही था। जिमखाना क्लब रोड पर जब वे शनि मंदिर के कट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी पीछे से बाइक पर एक बदमाश आया और वह उससे पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में एटीएम से निकाले हुए 21 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य दस्तावेज थे। बेटे हरजीत भाटिया ने एक्टिवा पर बाइक सवार बदमाश का गाबा अस्पताल तक पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें