फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंजाब सीएम की माता ने कपालमोचन में स्नान कर टेका माथा

Sun, 10 Nov 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (यमुनानगर)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की माता हरपाल कौर ने शनिवार को तीर्थराज कपालमोचन के तीनों सरोवरों में स्नान करने के बाद धार्मिक स्थलों पर माथा टेक कर पूजा अर्चना की। सीएम की माता के मेले में पहुंचने की खबर लगते ही मेला प्रशासन व पुलिस सतर्क हो गई।
तीनों सरोवर पर पूजा अर्चना के समय सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौके मौजूद रहा। सूरजकुंड पर पहुंचते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने हरपाल कौर के साथ फोटो भी खिंचवाई। यहां वह एक श्रद्धालु के बच्चे को गोद में उठाकर उसके साथ दुलार भी करती दिखीं। कपालमोचन में 11 से 15 नवंबर तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से वह दो दिन पहले ही कपालमोचन स्थित सरोवरों में स्नान करने पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले कपालमोचन सरोवर में स्नान कर दीप दान किया। इसके बाद ऋणमोचन सरोवर में स्नान किया। सूरजकुंड में स्नान व दीप दान कर सरोवर के समीप स्थित दूधाधारी बाबा की समाधि पर माथा टेका। इसके पश्चात गुरुद्वारा पहली एवं दसवीं पातशाही में पूजा अर्चना कर माथा टेका। यहां भी उन्होंने दीपदान भी किया। गुरुद्वारा के पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बीबी हरपाल कौर करीब ढाई दशक से कपालमोचन के सरोवरों में स्नान करने आ रहीं हैं।
विज्ञापन

मन्नत पूरी होने पर उन्होंने दो साल पहले बाबा दूधाधारी की समाधि पर सेहरा चढ़ाया था। उन्होंने यहां अपने बेटे भगवंत मान की शादी की मन्नत मांगी थी। अंत में उन्होंने गुरुद्वारा कपालमोचन पहली एवं दसवीं पातशाही में माथा टेका। जहां हेड ग्रंथी मनजीत सिंह ने अरदास कराई। गुरुद्वारा मैनेजर हरसिमरन सिंह, अकाउंटेंट रविंद्र सिंह व अन्य ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें