साढौरा में जीएसटी जागृति अभियान के तहत व्यापारियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जीएसटी सुधारों और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया गया। इससे व्यापारियों और जनता दोनों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
साढौरा। जीएसटी जागृति अभियान को लेकर खंड के व्यापारियों की रेस्ट हाउस में डीईटीसी (सेल्स एंड टैक्स) अदितेन्द्र सिंह तक्षक के नेतृत्व में बैठक हुई। पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि जीएसटी सुधार का जनता को लाभ मिलेगा।
वहीं व्यापारियों को विभिन्न तरह के टैक्स के स्लैब से छुटकारा मिलेगा। सरकार ने जनता के हित में बड़ा कदम उठाया है। डीईटीसी अदितेन्द्र ने व्यापारियों से कहा कि जीएसटी नियमों में किए गए सुधारों से जनता के साथ व्यापारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल कर सुधारों की जानकारी देना ही नहीं है, बल्कि लोगों को भारत में निर्मित वस्तुओं को अपनाने और स्वदेशी की भावना को प्रोत्साहित करने का भी संदेश देना है।
कर सलाहकार वकील कौशल कुमार ने कहा कि जीएसटी में बदलाव होने से जनता को फायदा मिलेगा तो बाजारों में रौनक बढ़ने से व्यापारियों को भी नुकसान नहीं होगा। इस मौके पर ईटीओ प्रवीण कपिल, ईटीओ दीपक दत्ता, भाजपा मंडल प्रधान गुरविंद्र चौधरी, व्यापारी वर्ग से सजल सेठ, गौरव जैन, अरविंद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अमित सेतिया, इकबाल सिंह भाटिया व चेतन सखूजा आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बलवंत सिंह। संवाद