फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रैली सफल बनाने के लिए किया जनसंपर्क

Sat, 21 Mar 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की ओर से कुरुक्षेत्र के पीपली अनाज मंडी में 23 मार्च को आक्रोश रैली होगी।
विज्ञापन

किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता काशीराम, शहरी प्रधान सुरेंद्र शर्मा मलिकपुर बांगर, गुरमेज सिंह कपूरी सहित भाकियू पदाधिकारी गांवों में जाकर किसानों को अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान कर रहे है। काशीराम पीरूवाला ने कहा कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 23 मार्च को कुरुक्षेत्र के पीपली अनाज मंडी में आयोजित होने वाली किसान आक्रोश रैली में जिले से हजारों किसान भाग लेंगे। 23 मार्च की सुबह जिले के विभिन्न गांवों से किसान एकत्रित होकर मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर पहुंचेंगे, जहां से सभी किसान एकजुट होकर काफिले के रूप में पीपली के लिए रवाना होंगे। रैली सरकार तक किसानों की आवाज को मजबूती से पहुंचाने का कार्य करेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें