फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने काटे पानी के अवैध कनेक्शन

Sat, 18 May 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अभियान चलाकर गांवों में पानी के अवैध कनेक्शन काट रहे हैं ताकि लोगों को साफ व शुद्ध पानी मिल सके। अधिकारियों के मुताबिक पिछले लंबे समय से कोट सरकारी, कोर्ट बसावा समेत अन्य कई जगहों पर लोगों द्वारा अवैध कनेक्शन करवाए जाने की शिकायत मिल रही थी। छछरौली जन स्वास्थ्य विभाग के जेई धर्मबीर सिंह राठी ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ गांव कोट बसावा में निरीक्षण किया और अवैध कनेक्शनों को कटवाया।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग छछरौली के जेई धर्मवीर सिंह राठी ने बताया कि पिछले कई दिनों से विभाग को सूचना मिल रही थी कि कोट बसावा सिंह में कुछ लोगों ने पानी के अवैध कनेक्शन जोड़ रखे हैं। जिसकी वजह से गांव में जरूरतमंद लोगों के घरों पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने आज रघुवीर सिंह, नंदा राम, मनीष कुमार, रामनाथ, संजीव, बलबीर, रविंदर कौर, कुलवंत सिंह, साद राम, गुरमीत सिंह,कर्म सिंह, हरजीत, नसीब सिंह, पूरन सिंह,दर्शन सिंह, सत्तार, नसीम, सलीम,हसन अली, रजाक, बाना, सुलेमान, लियाकत, माडा, इकराम, नसीम, राशिद, राशिद अली,माना, देवराज, श्यामलाल, विनोद कुमार, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, फकीरचंद,जसवंत, बबलू, करनैल, बलदेव, निर्मल आदि दर्जनों लोगों के पानी के अवैध कनेक्शन को हटाया गया वहीं विभाग की तरफ से उनको चेतावनी भी दी गई कि अगर उन्होंने दोबारा से अवैध कनेक्शन लगाए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जेई धर्मबीर सिंह राठी ने बताया कि इन लोगों ने पानी के कनेक्शन बाड़े या खेतों में लगाए हुए थे। जिस पर कार्रवाई करते अवैध कनेक्शनों को काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें