फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंडियों में उपलब्ध कराएं सुविधाएं ः उपायुक्त

Sun, 06 Apr 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की कई अनाज मंडियों का शनिवार को डीसी पार्थ गुप्ता ने दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय से किसानों व आढ़तियों की सुविधाओं को ध्यान में रख संसाधन उपलब्ध कराएंं।
डीसी पार्थ गुप्ता सबसे पहले छछरौली अनाज मंडी पहुंचे। इसके बाद व्यासपुर व जगाधरी मंडियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने आढ़तियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी। मौके पर मौजूद खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार को समस्या नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करें। मंडियों में सफाई का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने किसानों व आढ़तियों से अपील की कि प्रशासन के साथ आपसी सहयोग व तालमेल से कार्य करें। सरकार द्वारा निर्धारित किए मानकों अनुसार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों से अपील है कि फसलों को सुखाकर व साफ कर मंडी में लाएं, ताकि उनकी फसल सरकारी एजेंसियों द्वारा एमएसपी पर खरीदी जा सकें। मार्केट कमेटी व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं की फसल खरीद के कार्य के साथ उठान का कार्य भी समय पर करें, ताकि किसानों को मंडी परिसर में फसल डालने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न हो।मौके पर जगाधरी एसडीएम सोनू राम, छछरौली एसडीएम रोहित कुमार, व्यासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल, डीएफएससी जितेश गोयल, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें