फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे रोड पर उल्टे झाडू, काले झंडे लेकर निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के गेट पर गेट मीटिंग की। साथ ही निगम प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रेलवे रोड पर उल्टे झाडू व काले झंडे लेकर रोष मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने कच्चे कर्मियों के समान काम तय समान वेतन के एरियर भुगतान की मांग रखी। रोष प्रदर्शन की अगुवाई शाखा प्रधान पपला ने की और संचालन सह सचिव रमेश कुमार टोडरपुर ने किया। वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल ने कहा कि नगर निगम प्रशासन समय रहते एरियर का भुगतान करें। क्योंकि कई नगर निगमों,परिषदों व पालिकाओं ने प्रदेश सरकार के पत्र व सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान काम समान वेतन के एरियर का भुगतान कर दिया है। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी में कर्मचारियों द्वारा धरने-प्रदर्शन करने पर वेतन तो लागू कर दिया गया, पर एक माह में एरियर भुगतान का आश्वासन देकर आठ माह बाद भी एरियर भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष है। अगर जल्द एरियर भुगतान नहीं किया गया तो संघ की ओर से आंदोलन को और तेज करना पड़ेगा। मौके पर जिला प्रधान प्रवेश परोचा, राजकुमार ससौली, गुलजार अहमद, सोरण, श्यामलाल जठलाना, सुरेश शादीपुर, राजबाला, जीतो, कमलेश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें