फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेहा बस्ती के पुनर्वास के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में मांगो को लेकर रोष प्रदर्शन करते डेहा बस्ती के लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रादौर की डेहा बस्ती के प्रभावित लोगों ने शुक्रवार को आशियाना बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पुनर्वास और न्याय की मांग उठाई। समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता नेपाल राणा को ज्ञापन सौंपा और नगरपालिका की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञापन में कहा गया कि बस्ती में वर्षों से रह रहे कई परिवारों के कच्चे मकान गिरा दिए गए हैं। प्रभावित परिवारों के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य सरकारी दस्तावेज मौजूद हैं। समिति ने मांग की कि जिन परिवारों के मकान गिराए गए हैं, उन्हें दोबारा आवास उपलब्ध कराया जाए। समिति ने यह भी मांग की कि जिन मकानों पर अभी नोटिस लगाए गए हैं, उन्हें गिराने की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा नगरपालिका द्वारा जब्त किए गए सामान को वापस लौटाने और कार्रवाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुए रेहड़ी, साइकिल व अन्य आजीविका के साधनों के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि जिन परिवारों के घर टूट गए हैं, वे बरसात और गर्मी के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ऐसे परिवारों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। समिति ने बस्ती में नशा बेचने वालों और पुलिस पर हमले जैसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की। उन्होंने सरकार से गरीब परिवारों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए स्थायी समाधान और पुनर्वास की व्यवस्था करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें