फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

Sun, 29 Mar 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी गेट पर धरना देते लोग। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। आरटीआई एक्टीविस्ट समेत एक अन्य की पिटाई के मामले मेंर अनाज मंडी गेट पर की जा रही भूख हड़ताल को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विभिन्न जगहों से आए लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने लघु सचिवालय पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने मौके पर पहुंकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि यह हमला लोकतंत्र पर प्रहार है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम, सोहिल साढौरा, अंकित छछरौली ने कहा कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। डीएसपी आशीष चौधरी ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें