फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एचकेआरएन में जोड़ने के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 20 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय में नारेबाजी करते कर्मचारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। बिजली निगम कार्यालय में वीरवार को एचएसईबी वर्कर यूनियन ने कर्मचारियों को एचकेआरएन में जोड़ने पर विरोध प्रदर्शन किया। सचिव मोहन कंडरौली के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रोष जताया।
इस दौरान सचिव मोहन कंडरौली ने कहा कि सरकार अनुबंधित कर्मचारी नीति एक सितंबर 2006 भाग-2 के अंतर्गत वर्ष 2008 से बिजली निगम हरियाणा में कार्यरत डायरेक्ट पे-रोल कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में जोड़ रही है। इसके विरोध में बिजली निगम की सभी सब-डिवीजन पर कर्मचारी संगठनों व डायरेक्ट पे-रोल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से एचकेआरएन में न जोड़ने की मांग की है। इस दौरान खंड प्रधान राजेश कुमार, सचिव मोहन कंडरौली, सह सचिव निर्मल सिंह, उप प्रधान अभिलाष, शंटी कांबोज, मंजेश, संजय कुमार, कुलदीप, राजकुमार, विक्रम सिंह, राकेश कुमार, योगेश कुमार, कमल कांत, ओमप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें