फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जियो फेंसिंग हाजिरी का थम नहीं रहा विरोध

Sun, 07 Sep 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सीटीएम को ज्ञापन सौंपते एसोसिएशन के पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जियो-फेंसिंग हाजिरी लगाने सरकार के फैसले का विरोध थम नहीं रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को आयुष मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. ललित सैनी की अध्यक्षता में आयुष विभाग के डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों ने सिटीएम पीयूष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
डॉ. ललित सैनी ने कहा कि एक दिन पहले आयुष विभाग के समस्त डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एनएचएम कर्मचारी एवं सभी आयुष योग सहायकों ने जियो- फेंसिंग अटेंडेंस के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक निराहार उपवास रखा था। जियो-फेंसिंग आधारित उपस्थिति प्रणाली पर सरकार को पुनर्विचार किया जाना चाहिए। सभी आयुष चिकित्सक गांवों, स्कूलों, योग सत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं। वहां नेटवर्क की समस्या और तकनीकी गड़बड़ियों के कारण जियो-फेंसिंग उपस्थिति अव्यवहारिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले से मौजूद उपस्थिति व्यवस्था वर्तमान में बायोमीट्रिक व मैनुअल सिस्टम लागू है। जियो-फेंसिंग जोड़ना केवल बोझ बढ़ाता है। सेवा-गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं करता। बल्कि यह एक एप है जिससे गोपनीयता व व्यक्तिगत डाटा के दुरुपयोग की आशंका बढ़ाता है। अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि हम सरकार के सभी रचनात्मक सुधारों के साथ पूर्ण सहयोग करते हैं, लेकिन जन-सेवा को प्रभावित करने वाली अव्यवहारिक प्रणालियों का विरोध जारी रखेंगे। हमारी मांग है कि सरकार जियो-फेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम को तुरंत वापस लेकर एक व्यवहारिक, सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था लागू करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें