फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

Thu, 24 Oct 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। पुलिस ने शहर के एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के धंधे के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने सेंटर से युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो एक युवती ने स्पा सेंटर के मालिक पर दबाव बनाकर वेश्यावृत्ति कराने के आरोप लगाए। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला थाना हुड्डा सेक्टर 17 क्षेत्र का है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार देर रात को सेंटर पर रेड की थी। जहां पर चार युवती और पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि, एक युवक छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे। जहां पर युवतियों के बयान दर्ज कराए। एक युवती ने स्पा सेंटर के मालिक और उसके दो कर्मचारियों पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर तीन आरोपियों अनुप, अजय कुमार व विपिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। एक युवती ने बताया कि छछरौली निवासी एक युवक सेंटर चला रहा था। दबाव बनाकर गलत काम कराया जा रहा था। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-जसमेर गूलिया, थाना प्रभारी, सेक्टर-17
-
इनसर्ट
सैलरी न देने का दबाव बनाकर कराया गलत काम
-कुरुक्षेत्र, अंबाला की रहने वाली युवतियों ने किया खुलासा

यमुनानगर। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे के मामले में युवतियों ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। युवतियों का कहना है कि वह नौकरी की तलाश में आई थी। पहले उन्हें केवल महिलाओं की मसाज करने का काम दिया गया, लेकिन, बाद में उनसे जबरन गलत काम कराया गया।
कुरुक्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि वह एक माह पहले काम की तलाश में आई थी। अनूप से उसकी मुलाकात हुई थी। अनूप ने 30 हजार रुपये महीने पर उसे नौकरी दी। शुरू में उससे महिलाओं की मसाज कराने का काम दिया गया। एक महीने बाद जब उसने सैलरी के पैसे मांगे तो उससे पैसे नहीं दिए और कहा कि यदि पैसे चाहिए थे गलत काम करना होगा। इसके बाद वह मजबूरी में काम करने को तैयार हो गई। युवती का कहना है कि अजय और विपिन ग्राहकों से बात करते थे। इसके बाद युवतियों को दिखाकर पसंद कराया जाता था। अन्य युवतियों ने भी यही बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें