फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बिना समृद्धि नहीं आ सकती : राणा

Mon, 09 Feb 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। कस्बा में ज्ञानी बलवंत सिंह की 50वीं पुण्यतिथि पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। उनकी याद में रखे गए गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ के भोग के पश्चात भाई सतेंद्रवीर सिंह हजूर रागी दरबार साहिब अमृतसर, भाई रंजोध सिंह, संत बाबा जसदीप सिंह बंबोली ने अमृतवाणी से संगत को निहाल किया। भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने कहा कि शिक्षा के बिना समृद्धि नहीं आ सकती। अंबाला के विधायक निर्मल सिंह, बक्शी सिंह पूर्व विधायक, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश झींडा, उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कायमपुरी, बीबी मनजीत कौर, डॉक्टर सुमिधा कटारिया, कंवरदीप सिंह प्रिंस, बाबूराम ने ज्ञानी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें