फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी फर्जीवाड़ा ः आरोपियों से आमने-सामने हुई पूछताछ

Tue, 24 Sep 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एनआरआई राकेश कपूर की प्रॉपर्टी के मामले की जांच कर रही पुलिस ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। पुलिस ने जेल से दो आरोपियों को एक घंटे की प्रोडक्शन रिमांड पर लिया। सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। जिसमें कुछ अहम तथ्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं। उधर, पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर अश्वनी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एनआरआई राकेश कपूर की कोठी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने के मामले में यमुनानगर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा जांच कर रही है। इस प्रकरण में अभी तक छह आरोपी काबू किए जा चुके हैं। तीन दिन पहले पुलिस टीम ने एसडीएम कार्यालय में तैनात रहे कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में वह पुलिस को लगातार गुमराह करते रहे। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने जेल से दो आरोपी इस्लाम और परमजीत कौर की प्रोडक्शन रिमांड के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने दोनों की एक घंटे की रिमांड को मंजूरी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को एक घंटे की रिमांड पर लेकर पहले से रिमांड पर चल रहे राम मेहर के सामने बैठाया। सभी से आमने-सामने पूछताछ की गई। जिसमें कुछ तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस ने पूछताछ का ब्यौरा अदालत में भी पेश किया है। अब पुलिस दोबारा फिर से आरोपियों को रिमांड पर लेगी। उधर, पुलिस ने आरोपी राममेहर से बरामगदी के प्रयास किए हैं।
अभी तक पुलिस कुछ भी बरामद नहीं कर पाई है। जबकि जांच में पता चला था कि राममेहर को करीब दो करोड़ रुपये मिले थे। आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी सुभाष ने बताया कि दो आरोपियों को एक घंटे रिमांड मिली थी। सभी से एक साथ पूछताछ की गई है। दोबारा सभी तथ्य कोर्ट में रखे जाएंगे।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर को भेजा जेल
प्रॉपर्टी डीलर अश्वनी का पुलिस ने रिमांड पर लिया था। रिमांड पर लेकर उनसे करीब 11 लाख रुपये की बरामदगी की गई है। सोमवार को उनकी रिमांड पूरी हो गई। अश्वनी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें