फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संस्थापक के जन्मदिवस पर निकाली शोभायात्रा

Tue, 22 Jul 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव छोटाबांस स्थित श्रीराम विचार वाटिका में संस्थापक स्वर्गीय स्वामी आत्मारामानंद महाराज के 124वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा श्रीराम विचार वाटिका से मेन बाजार, कॉलेज रोड, अस्पताल रोड से होकर वापस श्रीराम विचार वाटिका परिसर में समाप्त हुई।
विज्ञापन

यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों से स्वागत किया। कई जगह श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वर्गीय स्वामी आत्मारामानंद महाराज की प्रतिमा पर नमन किया। श्री रामविचार वाटिका के गद्दीनशीन स्वामी उदयात्मानंद महाराज ने बताया कि श्रीराम विचार वाटिका के संस्थापक स्वर्गीय स्वामी आत्मारामानंद महाराज ने लगभग 65 वर्ष पहले श्रीरामविचार वाटिका की स्थापना की थी। श्रीराम विचार वाटिका में दशकों से जनता को आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज किया जाना जारी है। बुधवार (आज) शाम सात से 11 बजे तक आश्रम में कीर्तन, सत्संग व प्रचार का कार्यक्रम होगा। इस दाैरान भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें