फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भगवान परशुराम की निकाली शोभायात्रा

Sun, 19 Apr 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में आयोजित शोभायात्रा में हिस्सा लेते श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
साढौरा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान रविवार को स्थापित की जाने वाली भगवान परशुराम के अलावा हनुमान व भोलेनाथ की प्रतिमाओं की नगर परिक्रमा भी करवाई गई। कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। नगर पालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा व पार्षद डेजी शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह हवन व प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भजन संध्या व भंडारा होगा। इस दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन नवीन भसीन, सूरज बख्शी, रमेश बख्शी, सोमेश शर्मा, मोनू शर्मा, सोनू शर्मा, नरेश बख्शी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें