फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कच्ची गलियां, जलनिकासी ठप होने से दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुरानी वार्डबंदी के समय में वार्ड 17 में शामिल कैंप का काफी क्षेत्र नई वार्डबंदी से वार्ड 13 में आ गया। पुराने इलाके में जहां जम्मू कॉलोनी के लाडो व शहीद रॉकी हर्बल पार्क के कई काम मंजूरी के बाद भी कागजों में लटके हैं, वहीं कॉलोनी सहित ममीदी के प्लॉटों में गंदगी व झाड़ लगे हैं।
वार्ड में आए नए क्षेत्र में लक्ष्मी नगर में लोगों को अभी तक पक्की गलियां-नालियां नसीब नहीं हो पाई। साथ ही यहां सीवरेज लाइन तो डाली गई, पर उसे गंदे पानी की निकासी के लिए कहीं जोड़ा नहीं गया। ऐसे में गंदे पानी की निकासी ठप है। ऐसे ही अन्य कॉलोनियों में भी जल निकासी ठप है, जिससे खासकर बारिश में जलभराव के हालात रहते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कई जगह स्ट्रीट लाइट लग नहीं पाए तो कहीं लगे लाइट बंद पड़े हैं। वार्ड के लोग परेशानियों के समाधान की मांग कर रहे हैं। अक्तूबर-2018 के निगम चुनाव में वार्ड 13 बीसी वर्ग के लिए आरक्षित रहा, पर इस बार वार्ड अनारक्षित है। यहां से लगातार दो बार पार्षद रहने के बाद निर्मल चौहान ने कांग्रेस की ओर से पार्षद चुनाव लड़ने के लिए शारदा रानी को आगे किया है। भाजपा से श्यामलाल प्रत्याशी हैं।
इनके अलावा चार आजाद उम्मीदवार भी हैं, जिनमें मंजीत कौर, सोनिया, सुशील त्यागी व अजय मिश्रा हैं। इस बार अक्तूबर-2018 के चुनाव से वार्ड में चार पोलिंग बूथ व 3401 मतदाता भी ज्यादा हैं। पिछले चुनाव में नौ पाेलिंग बूथ पर 10491 मतदाता थे, पर इस बार 13 बूथ पर 13892 मतदाता हैं।


नई वार्डबंदी में क्षेत्र
लक्ष्मीनगर, रणजीत कॉलोनी, वीनानगर, कैंप, नवाब कॉलोनी, जैन कॉलोनी, शिवनगर, मदहद कॉलोनी, जम्मू कॉलोनी, आदर्शनगर, रादौर रोड, नई आबादी, शर्मा कॉलोनी, वीना कॉलोनी, छोटी लाइन, कृष्णा कॉलोनी, ममीदी।
जम्मू कॉलोनी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि जम्मू कॉलोनी में शहीद रॉकी हर्बल पार्क व लाडो पार्क में कई काम वर्षों बाद भी अधर में लटके हैं। ऐसे ही कैंप क्षेत्र के पार्क भी सुविधाओं को तरस रहे हैं। ऐसे में पार्क में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। वार्ड से जो प्रत्याशी पार्षद चुनाव जीतेगा, उसे सबसे पहले पार्कों का सुधार कराना चाहिए।

जम्मू कॉलोनी के नितिन बाजवा ने कहा कि कॉलोनी पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई हैं। आधे से ज्यादा क्षेत्र में मकान नहीं बने। इन प्लॉटों सहित खुले स्थानों में झाड़ व गंदगी है। इससे आसपास रह रहे लोगों सहित यहां से आने-जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। पार्षद बनने वाले से उम्मीद है कि वह झाड़ व गंदगी साफ कराएगा।
कैंप निवासी सतीश ग्रोवर ने कहा कि कैंप में कई जगह स्ट्रीट लाइट लग ही नहीं पाए हैं और जहां लगे हैं, वहां बंद पड़े हैं। ऐसे में शाम बाद घरों-दुकानों से आने-जाने में अंधेरे के बीच सड़क हादसे के साथ आपराधिक घटना की आशंका रहती है। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में बहुत ज्यादा सुधार करने की जरूरत है। शिकायत पर तुरंत लाइट ठीक होनी चाहिए।

लक्ष्मी नगर निवासी नरेश गोगिया ने बताया कि लक्ष्मीनगर सहित कई कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां पक्की गलियां-नालियां नहीं बन पाई। साथ ही कई जगह सीवरेज नहीं है या चालू नहीं है। कई जगह तो नाले-नालियां व सीवरेज सफाई न होने से गंदगी से जाम पड़े हैं। इसके चलते बारिश के दिनों में जलभराव के हालात झेलने पड़ते हैं। इसका समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षद निर्मल चौहान ने बताया कि वार्ड में गलियों-नालियों व सड़कों से लेकर पार्कों के करोड़ों रुपये के काम कराए। लाडो व शहीद रॉकी हर्बल पार्क विकसित किए, जिनमें सुविधाएं बढ़ाने के लिए हर सदन बैठक में प्रस्ताव रखे। जो काम रह गए हैं, उसमें अफसरों की लापरवाही है। काफी काम मंजूरी के बाद शुरू नहीं हो पाए।
वर्ष - बूथ - पुरुष - महिला
2018- 9 - 5724 - 4767
2025- 13 - 7431 - 6461
-
वार्ड 13 में मतदाता
बूथ संख्या - पुरुष - महिला
188 - 678 - 560
189 - 704 - 626
190 - 476 - 438
191 - 382 - 315
192 - 574 - 469
193 - 276 - 305
194 - 692 - 636
195 - 479 - 420
196 - 538 - 454
197 - 575 - 512
198 - 612 - 517
199 - 683 - 569
200 - 762 - 640
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें