फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरुद्वारे में जलनिकासी बाधित होने से दिक्कत

Mon, 23 Sep 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सीवरेज ब्लॉक होने से बूड़िया गुरुद्वारे की जलनिकासी अवरुद्ध हो गई है। जिसकी वजह से गुरुद्वारा साहिब आने वाली संगत को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सेवादार हरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब से लगते सीवरेज कई दिन से ब्लॉक हैं। जिससे लेकर जेई से शिकायत कर चुके हैं। उसके बावजूद भी सीवरेज की ब्लॉकेज को नहीं खोला गया। हरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के परिसर में चारों तरफ गंदा पानी रुक गया है। गुरुद्वारा साहिब के परिसर में गंदा पानी फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगत के लिए लंगर का कार्य करने में भी परेशानी हो रही है। उसने बताया कि लगातार 15 दिन से जेई को समस्या के समाधान के लिए बोल रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जेई गौतम शर्मा ने बताया कि मशीन ब्लॉकेज खोलने को भेजी थी। अब दोबारा फिर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें