रादौर। जेएमआईटी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताएं कराई। इनमें लड़कों की सौ मीटर दौड़ में प्रियांशु प्रथम, रॉबिन द्वितीय और शक्ति तृतीय स्थान पर रहे।
लड़कियों में दीपांशी प्रथम, जोशिका द्वितीय और प्रियांशी, रिया ने तृतीय स्थान पर रहे। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में तनिश प्रथम, कार्तिक द्वितीय और अनिकेत ने तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में दीपांशी प्रथम, जागृति द्वितीय और जोशिका ने तृतीय स्थान पर रहे।
लड़कों की 400 मीटर दौड़ में प्रियांशु ने जीत का परचम लहराया। सिंगल लेग रेस में चंचल ने पहला, खुशी ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान पाया। जंपिंग रेस में अनिकेत विजेता रहे। लड़कियों की थ्री लेग रेस प्रियांशी और नेहा की टीम विजयी रही। खेल गतिविधियों के दौरान डॉ.यूपी सिंह ने युवाओं का आह्वान किया कि खेल खेलने से कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही साथ रक्त संचार, स्फूर्ति, रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।