फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रिंसिपल सेक्रेटरी विजय दहिया ने किया राजीव गांधी खेल परिसर का निरीक्षण

Thu, 12 Mar 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के खेल विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विजय दहिया छछरौली स्टेडियम का निरीक्षण करने क
विज्ञापन
छछरौली। हरियाणा सरकार के खेल विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विजय दहिया (आईएएस) ने बुधवार को राजीव गांधी खेल परिसर छछरौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत, स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों और खिलाड़ियों ने उन्हें खेल परिसर में सुविधाएं बढ़ाने के लिए मांग पत्र साैंपा जिन्हें उन्होंने जल्द पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्हाेंने परिसर में मौजूद बैडमिंटन हॉल, एथलेटिक ट्रैक, वॉलीबॉल मैदान, बास्केटबॉल कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, जिम हॉल, कार्यालय और शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन

छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान संजीव सैनी लंबरदार और कोच रमनजीत सिंह ने उन्हें बताया कि खेल परिसर में बैडमिंटन, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों के करीब 250 खिलाड़ी सुबह और शाम नियमित रूप से अभ्यास करने आते हैं। यहां के कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर क्षेत्र और जिला यमुनानगर का नाम रोशन कर चुके हैं। इस माैके पर एडीसी नवीन आहूजा, एसडीएम रोहित कुमार, खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कविता, भाजपा छछरौली मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार, हॉकी कोच हरजिंदर कौर, बॉक्सिंग कोच अनिल शर्मा, जेई सुधीर राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें