फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगाधरी की बर्तन नगरी और यमुनानगर की औद्योगिक इकाईयों के कायल हुए प्रिंस शेख

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चैंबर ऑफ कॉमर्स के निमंत्रण पर शनिवार को यमुनानगर पहुंचे संयुक्त अरब अमीरात के राजकुमार (प्रिंस) शेख माजिद राशिद अल मुल्ला को स्थानीय कारोबारियों ने यहां के उद्योगों और उत्पादों की खासियत बताई। साथ ही विदेशों में उत्पादों की मांग के संबंध में जानकारी दी। पहली बार कारोबार के सिलसिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विदेशी मेहमान के आगमन से स्थानीय उद्योगपति भी उत्साहित नजर आए। उम्मीद की जा रही है कि यूएई से कारोबार को लेकर बात बनी तो स्थानीय उद्योगों के लिए संजीवनी साबित हो सकती है।
विज्ञापन

चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से प्रिंस की मेहमान नवाजी के लिए जेके रेजीडेंसी में कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसमें जगाधरी में बनने वाले बर्तन उद्योग, यमुनानगर में बनने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान, इस्जेक, पोलोप्लास्टिक, प्लाईवुड व ज्वैलरी जैसे उद्योगों को दर्शाया गया था। उद्योगपतियों ने प्रिंस को एक-एक कर यहां के उद्योगों और उनकी खासियत से रूबरू कराया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव विभोर पहुजा ने यहां से दुबई सहित अन्य अरब देशों में भेजी जाने वाली मशीनों और अन्य उत्पादों की जानकारी दी। इसके अलावा यहां के बर्तन उद्योग के बारे प्रिंस को विस्तार से जानकारी दी गई। कारण कि यहां से बड़ी संख्या में एल्युमिनियम के बर्तन दुबई जाते हैं। इसके अतिरिक्त जिले में स्थापित एथेनॉल प्लांट व उत्पादन सहित शुगर मिल के बारे में भी बताया गया। इस दौरान प्रिंस शेख माजिद राशिद अल मुल्ला ने भी कारोबारियों को दुबई में व्यापार करने के लिए निमंत्रण दिया है। इससे पहले चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से प्रिंस को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें