नदी में योगासान करते पुजारी राजेश्वर।
- फोटो : Yamuna Nagar
बिलासपुर। आदि बद्री केदारनाथ मंदिर के पुजारी राजेश्वर शास्त्री ने योग दिवस पर सोम नदी की धारा में योग क्रिया की। राजेश्वर शास्त्री ने 20 साल से पानी में योग क्रियाएं करते हैं। उन्होंने अपने शिष्यों के साथ पानी में पद्मासन, मकरासन, श्यनासन सहित अनेक योग क्रियाएं की। राजेश्वर शास्त्री ने बताया कि जल में योग करने से शरीर का संतुलन बना रहता है मन को शांति मिलती है। योग क्रियाओं से मन एकाग्र व शांत करने में सहायता मिलती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए प्रतिदिन योग साधना करने को कहा। योग ने भारत को विश्व में एक अनूठी पहचान प्रदान की है। आज विश्व के सभी देश भारतीय योग पद्धति का अनुसरण कर स्वास्थ्य सेवाएं ले रहे हैं। संवाद