यमुनानगर। नहर-नदियों में किशोर व युवाओं के डूबने की बढ़ती घटनाओं पर एसपी कमलदीप गोयल ने जिला के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की। इसमें आमजन से अपील की गई कि बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें। उन्हें नदी, नाले, तालाब वाली जगहों पर जाने से रोके, ताकि डूबने जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। एसपी गोयल ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए कई बार बच्चे, किशोर व युवा इकट्ठे होकर नहाने के लिए नहर, नदी व तालाब वाली जगहों पर चल जाते हैं, जहां पानी का बहाव तेज होने व तैरना न आने से उनके डूबने की घटनाएं होती हैं। हादसे की वजह से परिवार पूरी तरह से टूट जाता है। संवाद