फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने ओपी गांधी को दिया पद्मश्री पुरस्कार

विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से पद्मश्री पुरस्कार ग्रहण करते समाजसेवी प्रोफेसर ओम प्रकाश गां? - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
प्रतापनगर। नारी शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रोफेसर ओम प्रकाश गांधी को राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन में सोमवार को वर्ष 2021 का पद्म अलंकरण सम्मान समारोह का किया गया। इस समारोह में देश की 68 विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुर्जर कन्या गुरुकुल संस्थान देवधर में इस समारोह का लाइव प्रसारण किया गया। प्रो. ओम प्रकाश गांधी को राष्ट्रपति ने जब सम्मानित किया तो छात्रावास की छात्राएं व स्टॉफ सदस्यों ने खुशी मनाते तालियां बजाई। संस्थान अध्यक्ष अधिवक्ता रघुबीर सिंह, प्रबंधक डॉ. यशपाल सिंह, पवन बटार, शकुंतला सिंह ने बताया कि प्रो. गांधी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाना सभी के लिए गौरव की बात है। वहीं भाजपा नेताओं की तरफ से शहर में उनके सम्मान में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें