फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में पुलिस चौकी खोलने की तैयारी, कई थाने भी होंगे शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप की रेलवे कॉलोनी में कर्मचारियों के परिवारों की सुरक्षा व पिछले कुछ सालों में हुई वारदातों को देखते हुए यहां पुलिस चौकी खोलने की तैयारी हो रही है। चौकी के लिए जमीन उपलब्ध हो सके इसके लिए एसपी मोहित हांडा की जगाधरी वर्कशॉप चीफ वर्क्स मैनेजर (सीडब्ल्यूएम) से भी बातचीत हुई है। सीडब्ल्यूएम की तरफ से इस संबंध में रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर अवगत कराया जाएगा। यदि रेलवे कॉलोनी में चौकी खुलती है तो इससे रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी भी कई बार पुलिस चौकी खोलने की मांग कर चुके हैं। रेलवे कॉलोनी में करीब दो हजार रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर हैं। जिनमें कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ रहते हैं। ऐसे में कॉलोनी में रहने वाले लोगों की संख्या पांच हजार से अधिक हैं। बीते कुछ सालों में रेलवे कॉलोनी में हत्या, स्नेचिंग, लूट, घरों में पथराव करने समेत अन्य कई वारदात हो चुकी हैं। एक बार क्वार्टर में अकेली रहने वाली महिला कर्मचारी की हत्या कर शव को फ्रिज में बंद कर दिया था। कई बार कर्मचारियों के घरों में पथराव भी हो चुका है।
रेलवे कॉलोनी थाना फर्कपुर में आती है। दरअसल रेलवे कॉलोनी व थाना फर्कपुर के बीच में रेलवे लाइन है। अब फर्कपुर फाटक को बंद कर अंदरपास बनाया गया है। जब फाटक थी तो पुलिस को कॉलोनी में आने से पहले फाटक पार करना होता था। कई बार तो पुलिस रेलवे लाइन के पास आती और फाटक बंद हो जाती थी। कॉलोनी में चौकी खेलने की दूसरी वजह यह भी है कि फर्कपुर से लेकर सरोजनी कॉलोनी फेज-टू तक कोई थाना या चौकी नहीं हैं। कोई वारदात होने पर पुलिस मौके पर जाती है जो वर्कशॉप रोड पर लगने वाले जाम में फंस जाती है।
विज्ञापन

दूसरी जगह होंगे शिफ्ट कई थाने
जिले में 18 थाने व आठ पुलिस चौकी हैं। थाना जठलाना, थाना सेक्टर-17 हुडा, थाना प्रतापनगर, थाना फर्कपुर, थाना गांधीनगर, ट्रैफिक थाना, थाना बूड़िया व सीआइए-टू किराए के भवनों में चल रहे हैं। जिस जगह पर थाने हैं वह बहुत तंग भी है। इनमें सामान रखने व वाहनों को खड़ा करने तक की जगह नहीं हैं। पुलिस कर्मचारी भी किसी तरह एडजस्ट होकर काम कर रहे हैं। इसलिए इनके लिए ऐसी जगह तलाशी जा रही है जहां पर कोई वारदात होने पर पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच सके। सेक्टर -18 में वर्ष 2017 में पुलिस विभाग की तरफ से महिला थाने के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार ने काम बीच में ही छोड़ दिया। जिस कारण यह पूरा नहीं हो सका। कुछ माह पहले इसका काम शुरू हुआ तो इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। पहले इसमें महिला थाना खोलने की कवायद थी। परंतु वहां पहुंचना महिलाओं के लिए इतना आसान नहीं होगा इसलिए इसमें सेक्टर-18 के थाने को शिफ्ट किया जाने की योजना है।
वर्जन
रेलवे कॉलोनी में पुलिस चौकी खोलने से कर्मचारियों के अलावा आसपास के लोगों को भी फायदा होगा। जगह के लिए सीडब्ल्यूएम से बातचीत हुई है। इसके अलावा कई थाने ऐसे हैं जो पुराने व तंग भवनों में चल रहे हैं। इसलिए कुछ थानों की जगह बदलने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसी जगह तलाशी जा रही है जहां पुलिस समय से लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन

-मोहित हांडा, पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें