बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे कमेटी के पदाधिकारी व अन्य। प्रवक्ता
जगाधरी। श्री लाल द्वारा मंदिर हनुमान गेट पर रविवार को कमेटी प्रधान कुलभूषण मेहता व महासचिव नरेंद्र पुरी की देखरेख में बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी 22 फरवरी को श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत रामसुंदर दास के मंदिर परिसर में प्रस्तावित आगमन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करना रहा। कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र विग, सुरेंद्र मदान, पवन कुमार महेंद्रू और रमेश वढेरा विशेष व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। बैठक में नीरज विग, महेंद्र घई, राकेश विग, वीरेंद्र विग, प्रदीप मदान सहित महिला मंडल की सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। संवाद