जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में वीरवार को कंप्यूटर विभाग की ओर से प्रेरणा विषय पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीपी) प्रतियोगिता का करवाई गई। प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय वर्ष की प्रीत कौर ने पहला स्थान पाया। बीसीए तृतीय वर्ष की प्रभसिमरण द्वितीय और बीसीए तृतीय वर्ष का निशांत तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता कंप्यूटर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रणदीप के नेतृत्व में करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या डॉ. करुणा ने ऐसी प्रतियोगिताओं का महत्व और लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। वास्तविक जीवन में सफलता पाना इतना आसान नहीं होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा दुनिया में कई ऐसे व्यक्तियों की कहानी हमें पढ़ने या सुनने को मिलती हैं, जिन्होंने सफलता के लिए कड़ी मेहनत की। उनके संघर्ष की कहानी लोगों को प्रेरणा देती है। अतः अपने प्रेरणा स्रोतों या आदर्शों की जीवनियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विभागाध्यक्ष प्रो. रणदीप ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विषय की पूर्ण समझ, प्रस्तुतिकरण से अपने विचार तर्कसंगत व प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता को विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों न उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।