पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर जानकारी देते प्रो. रणदीप। संस्थान
- फोटो : टापा खुर्द में बिजली पोल पर चढ़कर कनेक्शन काटता विद्युत कर्मी। स्त्रोत विभाग
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग द्वारा आर्टिफिशल इंटेलिजेंस तकनीक पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बीसीए द्वितीय वर्ष की प्रीत कौर प्रथम, द्वितीय गुरनूर तथा तृतीय वर्ष की गर्विता तृतीय स्थान पर रही। विभागाध्यक्ष प्रो. रणदीप ने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने अपने विषय के साथ बहुत ही सुंदर और प्रभावी ढंग से प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल डॉ. करुणा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है तथा आत्मविश्वास की भावना को बल मिलता है। संवाद