फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रथम बरार बनाए गए नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर

Sat, 09 May 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रथम बरार को नियुक्ति पत्र देते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत शहर में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और नागरिक सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से जगाधरी के वार्ड नंबर छह स्थित प्रताप नगर निवासी प्रथम बरार को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर बधाई दी। प्रथम बरार इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात में चर्चा का विषय बन चुके हैं। दरअसल, उन्होंने फरवरी माह में माय भारत पोर्टल पर आयोजित ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण विषय पर निबंध लिखा था। उनके निबंध की पंक्ति ग्रीन और क्लीन भारत ही समृद्ध भारत का मार्ग है का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें संस्करण में उल्लेख करते हुए सराहना की थी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से प्रशंसा मिलने के बाद प्रथम बरार ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि प्रथम जैसे जागरूक और ऊर्जावान युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं।
प्रधानमंत्री की ओर से उनकी सराहना होना पूरे यमुनानगर के लिए गर्व की बात है। स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है और प्रथम बरार की नियुक्ति से शहर में स्वच्छता अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
प्रथम बरार की सोच और सामाजिक जागरूकता निश्चित रूप से शहर में सकारात्मक संदेश देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम नई सोच-नया शहर, स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनने पर प्रथम ने निगम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन

ये होंगी जिम्मेदारियां

निगम आयुक्त प्रसाद ने बताया कि ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रथम बरार लोगों को स्वच्छता, स्रोत पर कचरा पृथक्करण और नागरिक सहभागिता के लिए प्रेरित करेंगे। वे विभिन्न स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी करेंगे, स्वच्छ सर्वेक्षण गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करेंगे और नगर निगम की ओर से सौंपे गए कार्यों में सहयोग देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें