फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेहड़ियां हटने से प्रकाश चौक होगा जाम से मुक्त

Wed, 04 Mar 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी के वेंडिंग जोन में रेहड़ी संचालकों के साथ बैठक करते पार्षद जयंत स्वामी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। प्रकाश चौक पर वर्षों से लगने वाले जाम से अब लोगों को राहत मिलेगी। चौक पर खड़ी होने वाली रेहड़ियों को इसी सप्ताह पानी की टंकी के पास नगर निगम की ओर से बनाए गए वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। निगम ने यहां 44 रेहड़ियां खड़ी करने के लिए साइट तैयार की हैं।
नगर निगम के वार्ड तीन के पार्षद जयंत स्वामी ने बताया कि प्रकाश चौक पर जाम की समस्या काफी पुरानी है। यहां फास्ट फूड, फल-सब्जी समेत अन्य सामान बेचने वाली रेहड़ियां सड़क किनारे खड़ी हो जाती हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। दिनभर वाहन रेंगते नजर आते हैं और कई बार लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार और राहगीर लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने पानी की टंकी के पास वेंडिंग जोन तैयार किया है, ताकि रेहड़ी संचालकों को व्यवस्थित स्थान मिल सके और सड़क पर अतिक्रमण न हो। हालांकि रेहड़ी वालों की संख्या 44 से अधिक है। शुक्रवार को ड्रा के माध्यम से वेंडिंग जोन में जगह आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिनका नाम ड्रा में आएगा, उन्हें निर्धारित साइट पर ही रेहड़ी लगाने की अनुमति होगी। इस संबंध में मंगलवार को वेंडिंग जोन स्थल पर रेहड़ी संचालकों के साथ बैठक भी की गई। बैठक में उन्हें नई व्यवस्था की जानकारी दी गई और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कुछ रेहड़ी संचालकों के लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन भी लिए गए, ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें