प्रभातफेरी में शामिल विद्यार्थी व अन्य। संस्थान
जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा करवाई गई। प्राध्यापक सुखविंद्र सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर लोगों को सत्य का मार्ग दिखाया। नौवीं की छात्रा सुखमन ने गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित कविता सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। संगीत अध्यापिका कुमारी मीना शर्मा व छात्रा सिमरनजीत, एकजोत, गुरलीन, प्रीत कौर व शिफ्टी ने शबद-कीर्तन से गुरु की शिक्षाओं का बखान किया। प्राचार्य सुमित जिंदल ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। संवाद