फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना उद्यमियों के लिए कारगर ः डीसी

Tue, 28 Feb 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आजादी अमृत महोत्सव की शृंखला में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा सरकार ने आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत नए उद्यमियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी डीसी राहुल हुड्डा ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार की ओर से नए व मौजूदा निजी एवं समूह सूक्ष्म उद्यमों को सहायता ऋण पूंजी पर 35 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जो कि अधिकतम 10 लाख रुपये है जिसके चलते नए व मौजूदा व्यक्तिगत सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों, उद्योग एवं व्यापार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का आह्वान किया है कि वे केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। डीसी ने बताया कि वोकल फोर लोकल मुहिम के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना के तहत किसान उत्पादक संगठनों, कृषि उत्पाद कंपनी, स्वयं सहायता समूह, सहकारी समिति को एक करोड़ का लोन और 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को प्रारंभिक पूंजी व हैंड होल्डिंग स्पोर्ट के लिए प्रत्येक सदस्य को 40 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं, सामान्य बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी 35 प्रतिशत अनुदान सहित ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें