फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर बारिश में गरजे कर्मचारी, 12 को करेंगे डीसी कार्यालय को घेरेंगे

विज्ञापन
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जगाधरी और मॉडल टाउन सब डिविजन में गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मॉडल टाउन में प्रधान विजय प्रकाश और जगाधरी में प्रधान सुरेंद्र की अध्यक्षता में कर्मचारियों की यह बैठक हुई। जिसका संचालक सचिव सतीश कुमार ने किया। इस दौरान कर्मचारियों में केद्र और प्रदेश सरकार की कर्मचारी नीतियों को लेकर भारी रोष देखा गया। जिसे लेकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सेवानिवृत कर्मचारी नेता विनोद त्यागी, जिला सचिव राजपाल सांगवान, ब्लॉक प्रधान जोत सिंह रावत ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों, जनसेवाओं का निजीकरण कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहा है। जिस8 सरकार कर्मचारियों की आवाज को दबाने के लिए उनका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते विभागों में ऑनलाइन ट्रांसफर नीतियों को शुरू कर दिया है और कर्मचारियों को समय से पहले रिटायर करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। बिजली विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलसी लागू करना गलत है, चूंकि इससे एक जगह से दूसरे जगह पर तबादले में कर्मचारियों का लाइन पर काम करते समय दुर्घटना होने की संभावना बनी रहेगी। इन सभी कारणों से नाराज कर्मचारी 12 जनवरी को बिजली विभाग के तमाम कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ बैनर तले डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान यमुनानगर यूनिट प्रधान अनिल कांबोज, सचिव पवन हांडा, सह सचिव देवेंद्र कुमार व सब यूनिट आईटीआई प्रधान सुरेंद्र मेहता व सब यूनिट इंडस्ट्री एरिया प्रधान पवन कुमार सहित एसकेएस के नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें