फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवास कार्यक्रम के दौरान नाच रहे थे भाजपा कार्यकर्ता, किसान रोकने पहुंचे तो पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
सतलुज यमुना लिंक नहर के पानी में हरियाणा के किसानों का हिस्सा देने की मांग के समर्थन में शनिवार को भाजपा नेताओं ने जगाधरी अनाज मंडी के गेट पर उपवास कार्यक्रम रखा।
विज्ञापन

वहीं, गेट नंबर दो पर दादूपुर नलवी नहर को बंद करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन और दादूपुर नलवी नहर संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने भी धरना दिया। इस दौरान देशभक्ति गीत चला कर बीजेपी कार्यकर्ता नाचने लगे। कुछ ही दूरी पर धरना दे रहे किसानों ने जब भाजपा के कार्यक्रम में गीत बजते सुना तो वे आक्रोशित हो गए।
किसानों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और वे उपवास स्थल पर पहुंचने का प्रयास करने लगे। तनाव बढ़ते देख पुलिस ने किसानों से धक्का-मुक्की कर उन्हें खदेड़ दिया। इस धक्का-मुक्की में भाकियू के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर बेहोश होकर गिर गए। जिस पर किसान उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। विरोध स्वरूप काफी संख्या में किसान पुराने हाईवे पर जाम लगाकर बैठ गए। पुलिस ने रास्ता बनाकर वाहनों को निकाला। मौके पर यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल पहुंचे और किसानों को समझा बुझा कर मनाया। हालांकि इस मामले में जिला प्रशासन और पुलिस की लापरवाही देखने को मिली और उन्होंने भाजपा नेताओं और किसान संगठनों को एक ही समय पर धरना प्रदर्शन और उपवास करने की इजाजत दे दी। हालांकि इस दौरान यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा समेत जिले के कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें