अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सभी आढ़ती शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। दर्जनों आढ़ती धरने पर बैठे सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे। एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण बटार ने कहा कि जब तक सरकार आढ़तियों की मांगों को स्वीकार नहीं करती हड़ताल जारी रहेगी।
आढ़ती एसोसिएशन ने शुक्रवार को अपनी मांगों के संबंध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। प्रवीण बटार ने आढ़तियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लस्टर लास की पेमेंट आढतियों से काटी जा रही है। जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
बटार ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कमिशन एजेंट्स के कमीशन का भुगतान जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की पेमेंट आढ़तियों के माध्यम से किया जाए। आढ़तियों ने घोषणा करते हुए कहा कि मांगे स्वीकार किए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा। अनाज मंडियों में अनाज की खरीद बिल्कुल बंद रखी जाएगी। सरपंच प्रवीण कुमार अग्रवाल, कर्मवीर मान, अनुज गर्ग, अनुज अग्रवाल, चमन लाल शर्मा, अनुपम वालिया, विक्की वालिया, देवेंद्र पाल सिंह संधू, राजबीर आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया।