फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आपदा से निपटने के लिए किया अभ्यास

Wed, 21 May 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट परिसर में मंगलवार को आपदा से निपटने के लिए एक मल्टी एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चली मॉक ड्रिल में विभिन्न एजेंसियों के लगभग 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट टीकम सिंह चौहान ने बताया कि इस अभ्यास में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों के कर्मियों, एचपीजीसीएल के कर्मचारी, सिविल डिफेंस, मेडिकल टीम, फायर टीम, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) एवं स्थानीय प्रशासन ने भाग लिया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया की तैयारियों का मूल्यांकन करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक काल्पनिक भूकंप परिदृश्य के आधार पर राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया गया। प्रतिभागियों ने घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना, प्राथमिक चिकित्सा देना और आग एवं अन्य जोखिमों से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए। अधिकारियों ने ड्रिल को सफल बताते हुए कहा कि इस प्रकार के अभ्यास समय-समय पर कराए जाते रहेंगे ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें