फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रभसिमरन मिस, निशांत बने मिस्टर फाइनल

Sat, 25 Apr 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विदाई समारोह में ​खिताब पाने वाले विद्या​र्थी व अन्य। संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में बीसीए प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने तृतीय वर्ष के वरिष्ठ सहपाठियों को विदाई दी। इसके लिए कॉलेज में विदाई समारोह करवाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में प्रभसिमरन को मिस और निशांत को मिस्टर फाइनल चुना गया।
वाणिज्य विभाग की डॉ. अनिता मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, फिल्मी व पंजाबी गानों पर प्रस्तुति देकर खूब धूम मचाई। इस दौरान डॉ. अनिता ने कहा कि यह पल खुशी व गम का मिलाजुला अनुभव करवाता है। एक तरह नई जीवन यात्रा की शुरुआत होती है। वहीं, दूसरी ओर मित्रों व सहपाठियों से बिछड़ने का गम होता है।
विज्ञापन

इस दौरान द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के सहपाठियों का तिलक करके स्वागत किया। वहीं उन्हें उनके गुणों व व्यक्तित्व के अनुसार टाइटल देकर सम्मानित किया। बीसीए प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और कई अन्य प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया। इस दौरान विदाई समारोह संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन

तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने कॉलेज में बिताए पलों को याद किया और अपने अनुभव साझा किए। समारोह प्रभारी कंप्यूटर विभागाध्यक्ष प्रो. रणदीप ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत सबसे जरूरी है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें