संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। अनाजमंडी एसोसिएशन रादौर का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मार्केट कमेटी के अधिकारियों से मिला। प्रधान संजय गुप्ता के नेतृत्व में मंडी के आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के सचिव को ज्ञापन सौंपकर पीआर धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू किए जाने की मांग की गई। सचिव ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
सचिव को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में किसानों की ओर से लगाई गई पीआर धान की फसल पककर तैयार हो गई है। किसान फसल को मंडी लाना चाहते है। किसानों के पास धान की फसल को घर में रखने की व्यवस्था नहीं है। जबकि सरकार पहली अक्टूबर से धान की खरीद शुरू करती है।
उनकी मांग है कि सरकार किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाये। इस अवसर पर प्रधान संजय गुप्ता, राजपाल खरकाली, अभिषेक आहूजा, रमेश पलाका, बंसी सैनी, सुभाष कांबोज, कर्मचंद, प्रदीप चौधरी, लाभ सिंह आदि मौजूद रहे।